रुपए देने के बाद नहीं लौटी बालिका
4 April 2015
जयपुर । मुहाना थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके परिजनों से किशोरी को छोडऩे की एवज में 20 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई। रुपए देने के बाद भी जब किशोरी घर नहीं लौटी तो किशोरी की मां ने इस संबंध में दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मदरामपुरा निवासी किशोरी की मां ने मामला दर्ज करवाया है कि खण्डेला (सीकर) निवासी विनोद खटीक और झोटवाड़ा निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू ने मिलकर अक्टूबर 2014 में उनकी 15 वर्षीय पुत्री का अहपरण कर लिया। इसके बाद विनोद खटीक उसकी पुत्री को लेकर फरार हो गया और राजेन्द्र उर्फ राजू पीडि़ता के घर पहुंचा। आरोपी ने उसकी पुत्री की वापस घर लाने की एवज में उसके परिजनों से 20 हजार रुपए ले लिए और एक महिने के अन्दर उसकी पुत्री को वापस घर लाने की बात कहीं। लेकिन कई महिने गुजर जाने के बाद भी जब राजेन्द्र उसकी पुत्री को वापस नहीं लाया तो पीडि़ता ने इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया।वहीं पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग का मामला मान रही है।
0 comments:
Post a Comment