Tuesday, 21 April 2015

अधेड़ से नहीं क रूंगी शादी

परिजनों की मनमानी पर युवती टंकी पर चढ़ी
सीकर। थोई थाना इलाके में आखातीज के अबूझे सावे पर जबर्दस्ती शादी करने की बात को लेकर एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने एक घंटे की समझाइश के बाद उसे टंकी से उतारा और परिजनो को पाबंद किया।

पुलिस ने बताया कि लीला की ढाणी निवासी 19 वर्षीय युवती की दो माह पहले परिजनों ने डिमावाली गांव निवासी एक अधेड़ वय व्यक्ति के साथ सगाई कर दी। जिसकी आखातीज के अबूझे सावे पर मंगलवार को शादी थी। सुबह ही युवती गांव में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई घरवालों पर जबर्दस्ती शादी करने का आरोप लगाया। युवती के टंकी पर चढऩे की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने एक घंटे तक समझाया और उसकी मर्जी के खिलाफ शादी नहीं करने को लेकर परिजनों को पाबंद किया उसके बाद वह टंकी से नीचे उतरी।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates