जयपुर। खोहनागोरिया थाना इलाके में सोमवार रात्रि को शराब पीकर उत्पात मचा रही एक महिला को टोकना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि नशे में धुत्त महिला ने उसका कान काट खाया। घटना से हतप्रभ पीडि़त तत्काल थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मीणा पाड़ली निवासी राजेश मल्होत्रा शाम को गली से गुजर रहा था। वहां पर पहले से ही शराब पीकर उत्पात मचा रही प्रेमलता को उसने टोका तो उसने राजेश के कान पर काट खाया। घटना से हतप्रभ लहूलुहान हालत में पीडि़त तत्काल थाने पहुंचा। जहां पर उसने आपबीती सुनाई। पुलिसकर्मी उसे तत्काल तिलक अस्पताल ले गए जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करवाकर महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

0 comments:
Post a Comment