Tuesday, 21 April 2015

अधेड़ ने की आत्महत्या

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक युवक ने अपने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शव को एसएमएस अस्पताल में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मंगल विहार रामपुरा रोड निवासी शिवकुमार (35) पुत्र केदार नाथ ने अपने कमरे में  रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates