Tuesday, 21 April 2015

जायरीनों की बस ट्रेलर में घुसी,3 की मौत,एक दर्जन घायल

गुजरात से अजमेर उर्स में शरीक होने जा रहे थे
राजसमंद। राजनगर थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक वीडियोकांच बस अनियत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई जिससे उसमें सवार तीना जनों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन घायल हो गए। हादसे का शिकार बस यात्री गुजरात से ख्वाला साहब के उर्स में शरीक होने अजमेर आ रहे थे।

पुलिस ने बताया कि उदयपुर- गुजरात राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह गुजरात से अजमेर जा रही एक वीडियोकोच बस थानान्तर्गत शैवाली गंाव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बस का पूरा केबिन ट्रेलर में घुस गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सभी को तत्काल बाहर निकाला लेकिन तब तक तीन जनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात शुरू  करवाया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों क ो दे दी है, उनके आने पर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates