Tuesday, 21 April 2015

विवाद में सिरफिरे की अमानवीय करतूत

पत्नी की नृशंस हत्या खुद को चाकू घोंपा
टोंक। जिले के कोतवाली थाना थाना इलाके में आपसी विवाद में एक युवक ने नृशंसा पूर्वक अपनी  पत्नी की चाकु से गोदकर हत्या करके खुद के सिर में भी चाकू घोंप लिया। गंभीर हालत में उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि थानान्तर्गत बहीर कालोनी शमीम बानो 33 ने अपने पति की मौत के बाद पहले से शादी शुदा प्रेमी आसिफ से निकाह कर लिया। लेकिन शमीम बानों के दोनों बच्चों को रखने को लेकर दोनों में तीन-चार महीनों से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते शमीम बानों अपने पीहर में रह रही थी। सोमवार रात्रि को आसिफ चाकू लेकर उसके घर पहुंचा और पत्थर फेंकना शुरु कर दिया इस पर दोनों में विवाद हो गया और देखते ही देखते आसिफ ने चाकू से ताबड़तोड़ 18 वार करके शमीम की नृशंस हत्या कर दी । उसके चिल्लानें की आवाज सुनकर भागकर आए परिजनों को देखकर आसिफ ने खुद के सिर में चाकू घोप लिया। पड़ौसियों की इत्तला पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल सदाअत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने शमीम बानों को मृत घोषित कर दिया और आसिफ की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया। जहंा पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates