Sunday, 26 April 2015

मनचलों से परेशान होकर युवती ने लगाई खुद को आग

झालावाड। कोतवाली थाना इलाके में  युवकों की हरकतो से परेशान होकर एक युवती ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। युवती को गंभीर हालत में झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।









 पुलिस ने बताया कि शहर निवासी 20 वर्षीय युवती को रोजाना घर से  आते-जाते रास्ते में सभी नामजद आरोपी युवक परेशान करते थे। उनकी हरकतों से परेशान होकर मानसिक अवसाद में आई युवती ने शनिवार शाम को अपने घर पर खुद पर केरोसीन उड़लकर आग लगा ली। उसकेचिल्लाने की आवाज सुनकर भागकर आए परिजनों ने तत्काल आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर पुलिस के सामने दिए गए बयान में आपबीती सुनाई जिसके बाद
युवती की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने 9 नामजद आरोपी युवकों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। युवती को पिछले कुछ दिनों से मौहल्ले के कुछ युवक आते जाते अभद्र टिप्पणियां कर परेशान करते थे। इसी से परेशान होकर युवती ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। युवती का गंभीर हालत में एसआरजी अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं युवती के लिए गए बयान में युवती की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने नौ नामजद आरोपी युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates