वारदात में हरियाणा के बदमाशों का हाथ होने की आशंकाजयपुर। शहर के पॉश इलाके वैशालीनगर में एक के बाद एक हो रही लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को ऐसी ह एक वारदात में कार सवार तीन बदमाशों ने पहले गाड़ी पार्क करने को लेकर हाथापाई की और
फि र जेब में रखे 50 हजार रुपए लेकर हुए फरार हो गए। वैशाली नगर इलाके में रविवार को शाम 4 बजे नेशनल हैंडलूम के बाहर एक दुकान पर ज्यूस पी रहे वैशाली नगर निवासी भरत सोमानी से गाड़ी पार्क करने को लेकर हरियाणा नम्बर की कार सवार तीन बदमाशों ने पहले तो हाथापाई की और फिर जेब में रखे 50 हजार रुपए लेकर चंपत हो गए।
मामले की जानकारी पर वैशाली नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वैशाली नगर थाने के एसएचओ सुमरेदान ने बताया घटना की सूचना मिलने पर शहर के चारों ओर नाकाबंदी करवा दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।
यह है मामला
वैशाली नगर में स्थित नेशनल हैंडलूम के सामने वहीं के निवासी भरत सोमानी अपनी कार पार्क कर पास स्थित दुकान पर ज्यूस पी रहे थे। तभी स्विफ्ट डिजायर से तीन लोग आए और कार पार्क करने के लिए भरत से उलझ गए। इस दौरान वहां काफ ी लोग जमा हो गए और झगड़ा खत्म कराया। बाद में एक व्यक्ति ने भरत की ऊपर वाली जेब से गिरा हुआ मोबाइल दिया। तब भरत को याद आया कि इस जेब में 50 हजार रुपए भी थे। रुपए नहीं मिलने पर उन्होंने मामले की सूचना वैशाली नगर थाने में दी। भरत का आरोप है कि मारपीट करने वाले लोगों ने ही रुपए लिए हैं।
0 comments:
Post a Comment