जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में शनिवार सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध को धक्का मार कर पर्स छीन लिया। इस संबंध में पीडि़त ने थाने आकर मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने बताया कि किशोर नगर निवासी सुभाष कुमार शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे किसी काम से मार्केट जा रहे थे। इसी दौरान रोड नंबर 7 पर बाइक सवार दो युवकों ने उसके पास आकर बाइक रोक दी। आरोपी उसे रास्ता पूछने लगे। बात करने के दौरान पीछे बैठे बदमाश ने वृद्ध के जेब से पर्स निकाल लिया। और धक्का मार कर वहां से फरार हो गए। पर्स में करीब 3 हजार रुपए,एटीएम और अन्य कागजात मौजूद थे। घटना के बाद पीडि़त ने थाने आकर मुकदमा दर्ज कराया।
0 comments:
Post a Comment