बदमाशों की फायरिंग में एक घायलजाग होने से लूट को नहीं दे सके डकैत अंजाम
जयपुर। कोटपूतली थाना इलाके में शनिवार देर रात को एक व्यापारी के घर में घुसे आधा दर्जन नकाबपोश डकैतों ने डकैती डालने का प्रयास किया लेकिन मकान मालिको के जाग होने के कारण फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
गोली लगने से मकान मालिक का बेटा घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग इकठठा हो गए। इत्तला पर पहुंची पुलिस ने पूरे जिले में कड़ी नाकाबंदी करवा दी। लेकिन डकैतों का समाचार लिखे जाने तक कहीं पता नही चला। पुलिस ने घायल हुए युवक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नितिन दीप ब्लगन ने बताया की शनिवार करीब रात्रि दो बजे थानान्तर्गत बडवेडियों की ढाणी निवासी व्यापारी लीलाराम सैनी के मकान में छत के रास्ते से करीब आधा दर्जन नकाबपोश डकैत घुसे। खटपट की आवाज सुनकर लीलाराम व उसके परिवार के सदस्यों की नींद टूट गई। इस पर डकैत वहां से भागने लगे। इस पर मकान मालिक उसके पुत्रों ने पीछा किया तो खुद को घिरा देख डकैतों ने उन पर गोली चला दी।
गोली लीलाराम के बेटे अनिल सैनी के पैर में लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। डकैत मौका देखकर वहां से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायल को बीडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से एसएमएस अस्पताल जयपुर में रैफर कर दिया है। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आला-अधिकारियों को सूचना दी और पूरे जिले के अलावा अलवर तक नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाशों का कही भी पता नही चला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि डकैतों ने चेहरे पर नकाब बांध रखे थे। हो सकता है कि बदमाश किसी वाहन में सवार होकर आए हो ।
0 comments:
Post a Comment