Sunday, 26 April 2015

माईक्रो बास कंपनी में डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार

सिक्योरिटी गार्डो को बंधक बना लूटा था 15 लाख का माल
सगे भाई के साथ रची थी डकैती की साजिश
जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित माइक्र ो बॉश कंपनी में 15 अप्रेल की रात को सिक्योरिटी गार्डों को बंधक बनाकर करीब 15 लाख रुपए का सामाना लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


जयपुर पुलिस कमिश्नर जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि सांगानेर सदर थाना इलाके में माइक्र ो बॉश कंपनी के 15 अप्रेल को केएसएच लोजिस्टीयक वेयर हाउस सीतापुरा में एक दर्जन से ज्यादा डकैतों ने चार गश्त कर रहे चार चौकीदारों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की थी। डकै तों ने इसके बाद शटर का ताला तोड़कर अन्दर घुसकर स्ट्रोंग रूम के गेट को तोड़कर करीब 15 लाख रुपए का माल लूट लिया था।

ऐसे चली पुलिस कार्रवाई
  डकैती की वारदात के बाद पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण)रविदत गौड के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। टीम ने महज 10 दिन के अन्दर भरसक प्रयास कर संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। पुलिस ने अपराधियों की घटना के समय मोबाइल कंपनियो की कॉल डिटेल की डिटेल की पड़ताल की। जिसकी सहायता से पुलिस ने 8 अपराधियों को चिन्हित कर रविवार को वारदात के मास्टर माइन्ड गोपाल मीणा(27) पुत्र कैलाश चन्द मीणा निवासी मीणों का बास बीलवा थाना शिवदासपुरा और उसके साथी ओमा उर्फ  उमाशंकर मीणा(21) पुत्र प्रहलाद मीणा निवासी बीलवा थाना षिवदासपुरा जयपुर को गिरफ्तार कर चुराया गया 15 लाख रुपए का माल बरामद कर लिया। वारदात मे शामिल अन्य अपराधियों रामप्रसाद मीणा, लालाराम मीणा, जगदीश मीणा, मोनू उर्फ  सोहन मीणा, महेश मीणा, कृष्ण उर्फ  किषन मीणा की पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही है।

सगे भाई के साथ रची साजिश
 डीसीपी जयपुर दक्षिण श्री रविदत्त गौड़ ने बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड पहले भी कई चोरी की वारदातों में लित रह चुका है और जेल जा चुका है। गोपाल मीणा ने अपने भाई मोनू और अन्य के साथ षडय़ंत्र रचकर बॉश कंपनी में वारदात की योजना बनाई थी।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates