जयपुर। राजधानी के कोतवाली थाने इलाके में दो युवकों ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम देते हुए एक परिवार के 6 लोगों को एसिड (तेजाब) फेंक झुलसा दिया। सम्पत्ति विवाद में शनिवार सुबह हुई मामूली कहासूनी के बाद तेश में आए हमलावर युवक जबरन घर में घुसे और एसिड फेंक दिया।
इस एसिड अटैक में पीडि़त परिवार के 6 सदस्य झूलस गए, इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार घटना चांदपोल स्थित खजाने वालों का रास्ता स्थित मकान मकान में यह वारदात हुई। यहां रहने वाले बाबूलाल का अपने चाचा के बेटे महेश और शंकर से प्रोपर्टी को लेकर काफ ी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सुबह महेश और शंकर अपने हाथ में तेजाब की बोतल लेकर आए और घर की सीढिय़ों पर चढ़ रहे बाबूलाल पर फेंक दिया। तेजाब से झुलसे बाबूलाल ने जब चिल्लाया तो परिजन और पड़ौसी मदद को पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने उन पर तेजाब डाल दिया। इसमें परिवार की दो महिलाएं और बाबूलाल के पड़ौसी भी झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तेजाब से झुलसे लोगों सवाईमान सिंह अस्पताल पहुंचाया। जहां दो लोगो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जहां पुलिस ने दोनों भाई महेश और शंकर को हिरासत में ले लिया है।

0 comments:
Post a Comment