Saturday, 18 April 2015

लो फ्लोर बस हुई खराब, चार घंटे तक रहा यातायात जाम

जयपुर। राजधानी के घनी आबादी क्षेत्र झोटवाड़ा में रेलवे लाइन के ऊपर बनी संकरी पुलिया पर शनिवार सुबह एक लो फ्लोर बस खराब हो जाने के कारण लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को मुरलीपुरा और वैशालीनगर डायवर्ट कर स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन चार घंटो बाद भी जाम को सामान्य नहीं किया जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह झोटवाड़ा से चौमूं पुलिया की ओर उतर रही एक लो लोर बस पुलिया पर खराब हो गई। संकरी पुलिया होने के कारण उसके निकट से दूसरे वाहन नहीं निकल पाए। इसके चलते झोटवाड़ा क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। इसके करीब आधे घंटे बाद जानकारी मिलने झोटवाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा यातायात को डायवर्ट कर दूसरे रास्तों से निकाला। इस बीच सुबह कार्यालय का समय हो जाने के कारण बार बार अन्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई। सिटी में जाने वाले वाहनों को पुलिस ने वैशालीनगर और सीकर रोड के वाहनों को झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र होते हुए मुरलीपुरा की ओर निकाला बावजूद इसके बाद भी जाम बना रहा। सूचना पर मशक्कत के बाद लो लोर को पुलिया से हटाकर नीचे उतारा गया तथा यातायात को सामान्य किया गया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates