Saturday, 18 April 2015

भिड़ंत के बाद दो बसें खाई में गिरी

चित्तौडगढ़। जिले के बस्सी थाना इलाके में बीती रात एक रोडवेज बस के निजी यात्रा कंपनी की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों बसें तीस फीट गहरी खाई में जा गिरी।  हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बीस अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया।

पुलिस के अनुसार रोडवेज के बारां डिपो की बस शुक्रवार  शाम को उदयपुर से रवाना हुई थी। इस दौरान एक अन्य वीडियोकोच बस में कोटा से आई एक पार्टी ने सांवलिया सेठ मंदिर में खाने का कार्यक्रम रखा था उसके बाद वह पार्टी वापस कोटा जा रही थी। इस दौरान बस्सी थाना इलाके में दोनों बसे आगे पीछे आ गई। रात करीब 12 बजे थाना इलाके के आवलहेडा गांव के निकट रोडवेज की बस ने सवारी को उतारने के लिए जैसे ही बस को साइड में रोका पीछे से आई वीडियोकोच बस ने उसे पीछे से ठोक दिया। टकराने के बाद दोनों बस निकट ही 30 फ ीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वीडियोकोच सवार कोटा के नयापुरा निवासी नरेश और कै थूनीपोल निवासी केशव की मौके पर ही मौत हो गई और 20 सवारियां भी घायल हो गई। इसमें चालक को छोड़कर सबकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates