Saturday, 18 April 2015

ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग

जयपुर । जिले के चौमूं थाना इलाके में स्थित जेतपुरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार  रात ट्रांसफार्मर बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। शनिवार  सुबह करीब 5 बजे सूचना  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार चौमूं निवासी अभय मुदोलिया की जैतपुरा औद्योगिक क्षेत्र में आरटीएस कॉरपोरेशन नाम से ट्रांसफॉर्मर बनाने की फैक्ट्री है। बीती रात फैक्ट्री के हीटर चैम्बर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई देखत ही देखते लपटों ने पूरे चैम्बरको आग से घेर लिया। फैक्ट्री के कर्मचारी धुंआ देख उठे तो आग की भीषणता को देखकर दंग रह गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। शनिवार सुबह करीब 5 बजे सूचना  मिलने पर पुलिस एवं दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और दो दमकलों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस का मानना है कि संभवयाते शॉर्ट सर्किट के कारण रात को यह आग लगी है। चैम्बर में अधिक धुंआ होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फैक्ट्री मालिक अभय के अनुसार इस आग पर उसका लाखों का नुकसान हो गया। आग और  अत्याधिक हिट के कारण फैक्ट्री में रखे करीब तीन दर्जन ट्रांसफार्मर खराब हो गए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates