Saturday, 18 April 2015

नशीला पेय पिलाकर विवाहिता दुष्कर्म

जयपुर। चाकसू थाना इलाके में एक व्यक्ति ने एक विवाहिता  को नशीला पेय पिलाकर  उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार  रामनगर कांटे के पास मानसरोवर रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को बताया कि गत कुछ समय से वह अपने पति से अलग रही थी।
इस दौरान एक दिन अपने किसी परिचित को फोन करने के दौरान उसका फोन किसी राम कल्याण चौधरी निवासी जगतपुरा से लग गया  जिसने पीडि़ता को कई बाद फोन कर उसे कम कीमत पर फ्लैट दिलाने बात कही।  इस पर पीडि़ता उसकी बातों में आ गई और एक अप्रैल को सांगाानेर पुलिया के पास बुलाया और कार में बैठा कर अपने साथ मुर्गीफार्म कस्बा चाकसू  के एक खाली फ्लैट में ले गया और वहां ले जाकर आरोपी ने उसे एक ठण्डा पेय पिलाया जिसे पीकर पीडि़ता  अचेत हो गई और इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया । कुछ समय के बाद जब पीडि़ता को होश आया तो वारदात का पता चला । किसी तरह घर पहुंची और घरवालों को वारदात की जानकारी दी। वहीं
पीडि़ता ने इस्तागासे के जरीए राम कल्याण के खिलाफ  नामजद मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates