जयपुर। सदर थाना इलाके में तीन बदमाश एक परिचित के मकान में घुसे और हथियार की नोंक पर घर में अकेली रही महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने शोर मचाने पर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने आपबीती परिजनों को बताई और थाने पहुंच कर तीनों युवको के खिलाफ नामदज मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि अजमेर रोड शान्तिनगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह घर पर अकेली थी उसी दौरान उसकी एक परिचित पूनम कंवर का पति करमवीर सिंह और उसके दो भाई केदार, हेम सिंह दोपहर को उसके घर पर आए। तीनों कामांध युवक हाथों में पिस्तौल और चाकू लेकर आए। आते ही तीनों दरिंदों ने उसके पति और ससूर के बारे में पूछा पीडि़ता के मना करने पर तीनों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और चाकू व पिस्तौल की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर जब आस-पास के लोग एकत्रित होने लगे तो तीनों मौके पाकर वहां से भाग निकले। शाम को परिजनों के आने पर पीडि़ता ने आपबीती बताई और थाने पहुंच कर तीनों युवको के खिलाफ नामदज मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने करमवीर सिंह, केदार व हेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment