Saturday, 18 April 2015

पुलिस कांस्टेबल ने किया महिला से दुष्कर्म

सीकर। जिले के नीम का थाना इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल के एक महिला से बलात्कार करने का शर्मनाक मामला सामने में आया है। लोगों ने दुष्कर्मी कांस्टेबल को पकड़कर जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना से शर्मसार होने के बावजूद पुलिस अधिकारी इस मामले को दबाने में जुटे हुए हैं ओर जांच की बात कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीम का थाना इलाके के सदर थाने में तैनात कांस्टेबल बाबूलाल सैनी ने एक जमीनी विवाद के मामले में फंसी पीडि़त महिला को सहायता की बात कही। इसके चलते बाबूलाल गत कई दिनों से महिला से दोस्ताना संबंध बढ़ा रहा था। इसके चलते शुक्रवार देर रात वह महिला के घर चला गया तथा वहीं खाना खाने केबाद हवस में चूर कामांध दरिंदे ने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। इस दौरान उसकेमहिला के चीखने की अवाज सुनकर महिला के परिजनों और अन्य पड़ौसियों ने कांस्टेबल को पकड़ लिया और उसे एक मकान में बंद कर दिया। शनिवार सुबह लोगों ने कांस्टेबल को मकान से बाहर निकाला और उसकी जमकर पीटाई की।

कांस्टेबल को अद्र्धनग्न कर निकाला जूलूस
 शनिवार सवेरे दुष्कर्म की घटना से गुस्साई भीड़ का गुस्सा दुष्कर्मी कांस्टेबल बाबूलाल के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने बाबूलाल के कपड़े फाड़ दिए और उसे उसे अद्धनग्न  कर जूलूस निकाला। पुलिस को घटना की भनक लगने पर मोके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने भीड़ से आरोपी कांस्टेबल को छुडवाकर उसे थाने ले गई।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates