जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक शादी समारोह से अज्ञात चोर रुपए से भरा बैग पार कर वहां से भाग गया। वारदात का पता चलने पर पीडि़त ने थाने पहुंच कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त हरिराम जाट निवासी शान्ति नगर दुर्गापुरा स्टेशन निवायी
ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम को उसकी लड़की का शादी समारोह का कार्यक्रम थाना इलाके में स्थित होटल मेरियट ईस्ट लोन मालवीय नगर में चल रहा था। शादी समारोह के आए लिफाफे व नकदी का एक बैग उसके हाथ में था। कुछ रिश्तेदारों के साथ स्टेट पर फोटो खिचवाने के लिए उसने अपना बैग एक कुर्सी पर रख दिया और फोटो खिचवाने चला गया। कुछ समय के बाद आकर देखा तो कुर्सी पर बैग नहीं था । आस-पास तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर पीडि़त ने पुलिस को सुचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि बैग में 3 लाख 70 हजार रुपए की नकदी सहित लिफाफे थे।
सीसीटीवी में कैद चार बालक
पुलिस ने शादी समारोह में हो रही वीडियोग्राफी में चोर के फुटेज खंगाले तो पुलिस को फुटेज में चार संदिग्ध बालक नजर आए हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। इस तरह शादी समाराह से शहरभर में पहले भी कई वारदातें घटित हो चुकी है।

0 comments:
Post a Comment