जयपुर । राजधानी के तीन अलग-अलग थाना इलाकों में हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों व घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया।खड़े टैंकर में जा घुसी पिकअप
पुुलिस अनुसार पहला हादसा गुरुवार रात बगरू थाना स्थित जयपुर-अजमरे हाइवे पर हुआ। देर रात एक टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान टैंकर खराब हो गया। जिस पर चालक ने उसे सड़क के किराने खड़ा कर दिया। इसी दौरान देर रात अजमेर की तरफ से ही आ रही पिकअप खड़े टैंकर में जा घुसी। हादसे में पिकअप मालिक बगरू निवासी शंकर सिंह पुत्र रामसिंह की मौत हो गई, वहीं चालक सुगल सिंह और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घायलों को एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आज सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिय और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एलिवेंटर रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसली
दूसरा हादसा शुक्रवार सुबह सोड़ाला इलाके में पुराने थाने के सामने वाले चौराहे पर हुआ। हसनपुरा निवासी मोहमद सौहेल अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर घूमने जा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार सुबह 0सोड़ला चौराहे पर स्थित एलिवेंटर रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में मोहमद सौहेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कबजें में लेकर पोस्टमार्टत करवाकर परिजनों के सुपुर्दकर दिया।
बोलेरो ने महिला को कुचला
बनीपार्क थाना इलाके में शुक्रवार सुबह मार्निंग वाक के लिए निकली एक महिला की बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह बनीपार्क इलाके के चिंकारा केंटीन से रेलवे स्टेशन रोड पर महाराजा अपार्टमेन्ट निवासी उच्चैन कंवर अपने कुत्तो को सड़क पर घुमा रही थी। इस दौरान पीछे से आई एक बोलेरो ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो को मौके पर छोडकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त करवाकर शव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment