पाली। जिले के निमाज कस्बे के बाइपास पर एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया । इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु करवाया।
पुलिस के अनुसार निमाज कस्बे के निकट बेरा जलसी वाला के रहने वाले श्यामलाल पुत्र बुद्धाराम माली (20) नरेश पुत्र कालूराम माली (21) और भाटियों की सेवागर निवासी मांगीलाल पुत्र नारायण माली (65) एक बाइक पर सवार होकर एक बेरे से दूसरे बेरे की ओर जा रहे थे। शुक्रवार देर रात 12 बजे बाइपास पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। वाहन बाइक समेत तीनों लोगों को रौंदते हुए निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर निमाज चौकी से एएसआई मुकेश व्यास मौके पर पहुंचे। शवों को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मशक्कत के बाद यातायात भी सुचारु करवा दिया गया। पुलिस के अनुसार ये तीनों अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए निमाज कस्बे के निकट एक बेरे (कुएं) से दूसरे बेरे की ओर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने आस-पास के लोगों और वाहन चालकों से पूछताछ कर हादसा कारित करने वाले वाहन के बारे में जानकारी ली। लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिली।

0 comments:
Post a Comment