Saturday, 18 April 2015

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए दो युवक गिरफ्तार

झालावाड़। जिले के भवानीमंडी स्थित एकता नगर में एक मकान पर पुलिस ने छापा मारकर आईपीएल टी-20 मैच पर सट्टा लगाते दो सट्टोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए दोनों आरोपी कुलवंतसिंह और हरविंदसिंह एकता नगर के ही रहने वाले हैं।
पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात हुए राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच पर यह सट्टा खेला जा रहा था।  मकान पर छापा मारकर देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हजार तीन सौ रुपए नगद, दो लाख 82 हजार रुपए की पर्चियां, मोबाईल फोन, एक टीवी,सेटअप बॉक्स आदि समान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates