जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में एक किशोरी ने गले में चुन्नी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारवा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस को कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार गली नंबर एक अशोकपुरा निवासी प्रतिमा (15) ने देर रात अज्ञात कारणों ने चलते अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी परिजन दरवाजे खुलवाने के लिए काफी देर तक मशक्कत करते रहे। लेकिन किशोरी द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसे तो उन्हें किशोरी की लाश पंखे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल भिजवाया। जहां शनिवार सुबह चिकित्सकों ने मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment