Saturday, 18 April 2015

अन्तर्राज्यीय डकैत गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार


साढ़े तीन करोड मूल्य की डकैैतियों का खुुलासा
भरतपुर। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन डकैतों को गिरफ्तार कर दर्जनों डकैतियों का खुलासा किया है।  जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर राहुल प्रकाश ने बताया कि पिछले माह हलैना में हथियारबन्द गिरोह ने वासुदेव गुप्ता के मकान में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था
जिसके बाद पुलिस ने डकैत गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने मेंं सफ लता हासिल की है। आरोपियों से 2 कट्टे, 9 जिन्दा कारतूस, नकब और एक चैन बरामद की गई है। गिरफ्तार डकैत राजस्थान, उत्तरप्रदेश,

मध्यप्रदेश राज्यों में डकैती-हत्या और नकबजनी की दर्जनों वारदातों को अंजाम देकर करीब 3.5 करोड़ रुपए के आभूषण एवं नगदी को लूट चुके हैं।
गिरफ्तार डकैतों में लाखन बंजारा, शमशेर बाबरिया, रामवीर सिंह, सुरेश मीणा में शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates