Saturday, 18 April 2015

कई बैंकों को डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार


एटीएम क्लोनिंग के राज्य के सबसे बड़े गिरोह का खुलासा
जयपुर। साइबर थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग के जरिए ठगी करने वाले अज्तरराज्याीय गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक स्टेट क्राईम रिकॉर्ड्स ब्यूरो, गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर क्राईम पुलिस थाने पर बीओबी कार्ड जयपुर रीजन के वरिष्ठ प्रबंधक उम्मेद कुमार नाहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि डेढ वर्ष पूर्व उनको बैंक ऑफ  बडौदा शाखा 22 गौदाम से फ र्म मैसर्स इण्डिया आर्ट गैलेरी में पीओएस मशीन लगवाने का प्रार्थनापत्र मिला जिस पर स्वीकृति के बाद पिछले साल जनवरी में इण्डिया आर्ट गैलेरी में पीओएस मशीन लगाई गई। जिसके बाद फर्म के प्रोपराईटर विकास मेहता ने कार्ड स्वैप करना शुरू कर दिया।
15 दिन में ही हाई वैल्यू ट्रांसफर होने के कारण मुंबई से भुगतान होल्ड कर दिया जिस पर आरोपी ने करीब डेढ करोड़ रुपए का भुगतान अपने खाते में जमा करवा लिया। इस प्रकरण की जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने भगवान सिंह राजपुरोहित निवासी थाना रोहिट जिला पाली, अफ सर रहमान  निवासी उदयगिरी, जिला मैसूर कर्नाटक, खालीद खान निवासी एमआई रोड से गिरफ्तार किया गया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates