भरतपुर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में क्रेन से पाइप लोड करते समय के्रन का हुक टूटने से पाइप एक जने पर आ गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मथुरा मार्ग रविवार को धोरमुई ऑयल डिपो में क्रेन से ट्रक में पाइपों को लोड किया जा रहा था तभी पाइप को उठाते वक्तअचानक क्रेन का हुक टूट गया और पाइप सीधे नीचे खड़े ट्रक चालक पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो हई। मृतक की पहचान झारखण्ड के हजारीबाग निवासी अफ राज खान के रूप में हुई।
0 comments:
Post a Comment