Sunday, 19 April 2015

एसएसबी जवान की करंट से मौत

झुंझुनूं। जिले के बगड़ थाना इलाके के नूनियां गोठड़ा गांव में एसएसबी जवान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक जवान अगले दिन ड्यूटी के लिए बिहार जाने वाला था। मृतक जवान अपने कुएं की मोटर चलाने गया था तभी उसे जोरदार करंट का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



पुलिस के अनुसार मृतक किशनपाल पुत्र वेदपाल जाट बिहार में सीमा सुरक्षा बल में तैनात था। वह 20 दिन पूर्व ही छुट्टी पर गांव आया था। शनिवार को कुएं पर मोटर चालू करने के लिए वह नीचे उतरा। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजन उसे चिड़ावा अस्पताल ले कर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का बगड़ में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates