Sunday, 19 April 2015

साधू को कुल्हाड़ी दिखाकर 1 लाख 30 हजार रुपए लूटे

दौसा। जिले के गांग्वाबास गांव में बीती रात आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने कुल्हाड़ी दिखाकर एक साधू से एक लाख 30 हजार रुपए की नकदी और दो मोबाइल लूट कर ले गए। लूटेरों के बोलचाल की भाषा से ग्रामीण स्थानीय होने का अंदेशा जता रहे हैं।







पुलिस के अनुसार साधू सोमवीरदास निर्माणाधीन धूणा और मंदिर निर्माण के लिए पैसा जुटा रहे थे। साधू का कहना हैं कि उसने नगदी निर्माण के लिए संग्रह कर रखी थी इसी बीच अज्ञात बदमाश रात को आए व कुल्हाड़ी से साधू पर वार करना चाहा। काफ ी देर तक साधू बदमाशों से जूझता रहा लेकिन बदमाश संख्या में अधिक होने के कारण पैसे व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तकल नोाबंदी कर बदमाशों को ढूंढऩे की कोशिशें की लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं चला।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates