Sunday, 19 April 2015

पुलिया से गिरी जीप एक की मौत 8 घायल

दौसा। महुवा थाना इलाके में बीती रात को एक सवारी जीप के असंतुलित होकर एक जीप  नाले की पुलिया से नीचे गिर गई जिससे उसमें सवार एक जने की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार 8 अन्य युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप में फंसे लोगों को निकालकर स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां पर एक सुवक की हालत गेभर होने पर उसे एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया।


पुलिस के अनुसार बीती रात को आसपासय के गांवों से सवारियां भरकर एक जीप महवा आ रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार की वजह से नाले की पुलिया पर चढ़ते समय गाड़ी असंतुलित होकर नीचे गिर गई जीप में सवार आठ जने घायल हुए। हादसे में मारे गए युवक की पहचान  रसीदपुर निवासी दिलीप की मौत हुई। वहीं पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए महवा अस्पताल में भर्ती करावाया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates