Sunday, 19 April 2015

कस्टम का माल सस्ते में बेचने का झांसा देकर एक लाख की ठगी

जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में होटल रॉयल शेरेटन से फ र्जी कस्टम अधिकारी बन कर 1 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। होटल के मालिक अंशुल टांक को ठगी का पता चलने पर उसने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।






पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में होटल रॉयल शेरेटन के मालिक अंशुल टांक ने बतातया कि उसकी होटल में 3 युवक आए और होटल में कमरा लेकर रुके। वैरिफि केशन के लिए जब पूछा गया तो तीनों आरोपियों ने खुद को कस्टम विभाग में काम करना बताया।  इसके बाद मुख्य आरोपी परशिरा ने होटल के मालिक को जाल में फं साया और एक ऑफ र दिया।  जिसमें कस्टम की कार्रवाई में पकड़ा गए सामान मोबाइल और अन्य सामान आधी रेट में बेचने की बात कही। सस्ता माल होने के झांसे में अंशुल इन आरोपियों के जाल में फं स गया। तीनों आरोपी पीडि़त से 1 लाख रुपये लेकर माल की डिलीवरी एयरपोर्ट के टर्मिनल पर देने की बात कहकर रफू चक्कर हो गए। सस्ते माल के प्रलाभन में आया अंशुल जब एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां पर कोई नहीं मिला। ठगी का पता चलने पर वह थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मिथलेश को जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर एक और आरोपी विपिन को भी गिरफतार कर लिया। हालांकि गिरोह का मुख्य आरोपी परशिरा फ रार होने में कामयाब हो गया। तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।  पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates