Sunday, 19 April 2015

पासपोर्ट में पैन से की छेड़छाड़

जयपुर। पासपोर्ट पर पैन से छेड़छाड़ कर दुबई जाने की फिराक में सांगानेर एयरपोर्ट आए दो युवकों को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पकड़़ लिया। दोनों आरोपित रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट 9195 से दुबई के लिए रवाना होने वाले थे।









इन्होंने पासपोर्ट पर इमिग्रेशन चेकिंग रिक्वायर्ड (ईसीआर) को पैन से बदलकर ईसीएन कर दिया था ताकि इनसे स्पेशल वीजा न मांगा जा सके। इमिग्रेशन चेक इन पर एयरपोर्ट अथॉरिटी को पासपोर्ट में एडिटिंग जैसा मामला दिखते ही इन्हें पकड़कर सांगानेर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सांगानेर थाने के एसआई राम सिंह ने बताया कि झुंझुनंू के 45 वर्षीय भंवर लाल और मंडावा के 46 वर्षीय राजेंद्र कुमार पिछले 12 सालों से दुबई में काम करते हैं। वे छुट्टी में घर आए थे। वे शनिवार की रात एयरपोर्ट पहुंचे तभी पासपोर्ट में गड़बड़ी के चलते उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने बताया है कि ये दुबई में काम करते हैं। वहीं किसी ने पासपोर्ट से छेड़छाड़ कर दी होगी। दोनों युवक असाक्षर है इसलिए पासपोर्ट में इमिग्रेशन चेंकिंग रिक्वायर्ड के संबंध में इन्हें कुछ भी मालूम नहीं है। पुलिस का मानना है कि ईसीआर की फीस बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates