जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने बीमा कंपनी और उसके अधिकारियों पर लोन का झांसा देकर दस्तावेज लेने और उनकी मदद से फर्जी हस्ताक्षर कर 25 हजार की पॉलिसी हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। अशोक नगर थाने में दर्ज रिर्पोट में अनिल अंबानी सहित रिलायंस लाइफके पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से तीन के नाम और दो के पदेन रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार ग्रीन नगर दुर्गापुरा निवासी राजीव कुमार शर्मा ने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया कि अनुकम्पा टावर स्थित रिलायंस लाईफ इंश्योरेंस कम्पनी में कार्यरत अंश मेहरा, साक्षी जैन ने उसे जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर तीन से नौ लाख रुपए का लोन दिलाने के नाम पर दस्तावेज ले लिए। दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर कम्पनी में जमा पॉलिसी के 25हजार रुपए निकाल लिए और हड़प गए। पीडि़त ने मुकदमें में अनिल अंबानी को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। .
0 comments:
Post a Comment