प्रदेश काग्रेस कार्यलय के पास है बिल्डिग़ में है एटीएमचार दमकलों ने पाया आग पर काबू
जयपुर। जालूपुरा थाना इलाके में स्थित प्रदेश कागें्रस कार्यालय के पास स्थित एक बिल्डिग़ में सोमवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई।
आग लगने की सूचना पर असपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस एवं दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे चार दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले ही एटीएम जलकर राख हो गया था। एटीएम में रखे सभी रुपए जल गए है कितने रुपए थे इसका पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार संसारचन्द रोड़ पर स्थित पीसीसी कार्यालय के पास बने पीएनबी बैंक के एटीएम में सुबह 10. 30 अचानक आग लग गई। यह एटीएम संसारचन्द्र रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर ही लगा हुआ था। एटीएम में पांच एसी लगे हुए थे। पुलिस का मनना है कि संभवतया शॉर्ट सर्किट के कारण ही पहले एटीएम में लगे एसियों में आग लगी और इसके बाद इस आग ने पूरे एटीएम को अपने चपेट में ले लिया। पीसीसी कार्यालय के पास आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी तुरन्त मौके पर पहुंचे। चार दमकलों की सहायता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा पाया। इस भीषण आग में एटीएम जल राख हो गया और उसमें रखी नकदी भी जल गई। हादसे के समय एटीएम में कितनी नकदी थी। इस बात का अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस बैंक प्रशासन की सहायता से एटीएम में रखी नकदी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यदि समय पहले आग पर काबू नहीं पाया जाता और यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था।
0 comments:
Post a Comment