Monday, 20 April 2015

युवक से मारपीट कर किया अपहरण

घायल अवस्था में सड़क पर पटक नकदी ले भागे बदमाश
 जयपुर। करणीविहार थाना इलाके में एक युवक को तीन लोगों ने मारपीट कर अपहरण कर ले दिल्ली रोड कही तरफ  ले गए और घायल अवस्था में सड़क पर पटक कर हजारों रुपए की नकदी ले गए ।



जहां आस-पास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया । अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद थाने पहुंचा और तीन लोगों के खिलाफ  अपहरण, मारपीट कर नकदी पार करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि गोपाल (32)निवासी रूपसागार कॉलोनी मीणावाला सिरसी रोड 16 अप्रैल की शाम चार बजे 21 नम्बर बस स्टेण्ड सिरसी रोड पर अपनी जीप से झोटवाड़ा जाते समय रास्ते मे जानकार ड्राइवर भरत मिला । पीडि़त के  उससे  पूछा की कहा जा रहे हो। उसने  झोटवाड़ा की की तरफ से खिरणी फाटक पर छोड़ देने कह कर साथ मे बैठ गया। कुछ दूरी पर चलने  के बाद ड्राइवर भरत के  दो व्यक्ति रास्ते मे मिलने पर उनको भी गाड़ी मे बैठा लिया । पीडि़त ने बताया कि कुछ  दुर चलने पर युवकों ने गाड़ी चलाने को कहा तो  पीडि़त के मना करने पर जबरदस्ती गाड़ी को खड़ी करवा कर मारपीट कर चाबी छीन ली। तीनों ने पीडि़त को गाड़ी के सीटो के बीच मे पटकर कर मारपीट कर घायल कर दिल्ली रोड की तरफ  ले गए और शाहपुरा गांव के पास पटक कर फरार हो गए।  जहा आस-पास के लोगों ने इलाज करवाया । जहां मालूम चला कि तीनों उससे पास से साढे आठ हजार  रुपए की नकदी, मोबाईल  व कागजात ले गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद थाने पहुंचा और तीन लोगों के खिलाफ  अपहरण, मारपीट कर नकदी पार करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मामना है कि लेन-देन को लेकर वारदात को अन्जाम दिया गया है।

वीकेआई में फैक्ट्री से लाखों की चोरी
महानगर संवाददाता
जयपुर।  वीकेआई थाना इलाके में  स्थित एक फैक्ट्री से चोर  लाखों का समान ले फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची  पुलिस सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की पहचान करने की  कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना  मिली कि वीकेआई स्थित हाईटेक एग्रोइंडस्ट्रीज में चोरी हो  गई है जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी  कैमरे खंगालने शुरू किए और उनकी फुटेज देखी। घटना  के बाद पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में आरोपियों की गिरफ्तारी  को लेकर दबिश भी थी लेकिन कोई सुराग नहीं निकला वही पुलिस  मामले में जांच कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates