Monday, 20 April 2015

हाइवे पर फिर लूट-पाट

जंगलों पर पटककर बोलेरो व हजारों रुपए की नकदी लूटी
इलाके में नाकाबंदी नहीं लगा कोई सुरग
दौसा। जिले के बांदीकुई के कोलाड़ा इलाके में रविवार रात शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बोलेरो में सवार ड्राइवर और मालिक को बदमाशों ने लूट का शिकार बना लिया।

 
अज्ञात बदमाश में फ ॉरच्यूनर कार से आए और बोलेरो सवारों को काफी देर तक बंधक बनाए रखा और बाद में अलवर के पिनाली गांव के पास स्थित जंगलों पर पटककर बोलेरो लूट ले गए। वारदात के शिकार पीडि़तों ने किसी तरह पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन अभी तक बदमाशों को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अलवर के आंधी कस्बे निवासी निजामुद्दीन  अपने ड्राइवर के साथ गोविंदगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होकर बोलेरो कार में सवार होकर देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात्रि करीब डेढ़ बजे बांदीकुई के नजदीक स्थित कोलाड़ा के पास पीछे से आई एक फॉरच्यूनर कार में सवार चार पांच बदमाशों उनकी बोलेरो को रोका और जबरदस्ती बोलेरो में बैठ गए। इस  दौरान चार-पांच बदमाशों ने निजामुद्दीन और उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया और काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे।
इसके बाद दोनों लुटेरे दोनों  गाडिय़ां लेकर अलवर के राजगढ़ की ओर चले गए। राजगढ़ के पास  पीलवाड़ा गांव में निजामुद्दीन और सीताराम जोगी से करीब 75000 रुपए  लूट लिए और दोनों को चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। निजामुद्दीन और  सीताराम के मोबाइल फोन भी लूट लिए गए। दोनों ने जैसे-तैसे पहले तो  आंधी थाना पुलिस को सूचना दी। उसके बाद आंधी थाना पुलिस ने दौसा  पुलिस को इस घटना के बारे में बताया।   निजामुद्दीन आंधी और सीताराम पावटा क्षेत्र के  रहने वाले हैं। दोनो ही गोविंदगढ़ में एक समारोह में शामिल होकर  देर रात वापस अपने गांव आंधी लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।  पहले तो निजामुद्दीन और सीताराम ने इस बारे में राजगढ़ पुलिस को  बताया। राजगढ़ पुलिस ने अपना थाना क्षेत्र नहीं होने की कहकर दोनों  को टरका दिया। उसके बाद बांदीकुई थाना पुलिस को सूचना दी गई।  बांदीकुई पुलिस ने भी दोनों पीडि़तों को बसवा थाना रवाना कर दिया। पुलिस ने दोनों निशादेही बदमाशों को पकडऩे के लिए इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग पाया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates