Monday, 20 April 2015

चार सूने मकानों को निशाना बनाकर जेवरात, नकदी ले गए


जयपुर। शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में चोर चार सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान ले गए। वहीं कुछ घरों से तो चोर पंखे तक ले गए।







मुहाना थाना इलाके में श्रीजीनगर माताजी की गली, रामपुरा रोड निवासी रामकुमार बैरवा परिवार के साथ बाहर गया था। पीछे से चोर सूने मकान को निशाना बनाकर गैस चूल्हा, सोने-चांदी के जेवरातए, पंखे और अन्य घरेलू सामान ले गए। घटना की जानकारी पीडि़त को घर लौटने पर लगी। प्रताप नगर निवासी शैलेंद्र गुप्ता के मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए। घटना की जानकारी पीडि़त परिवार को घर लौटने पर लगी। इस पर पीडि़त ने प्रताप नगर थाने को सूचना दी। कालवाड़ थाना इलाके में गोविंद नगर निवासी रतन लाल चौधरी के सूने मकान को निशाना बनाकर चोर घरेलू सामान और नकदी ले गए। घटना की जानकारी पीडि़त को कल घर लौटने पर लगी। सांगानेर थाना इलाके में प्रिंटर्स कॉलोनी डिग्गी मालपुरा निवासी प्रकाश दास के मकान का ताला तोड़कर चोर घरेलू सामान व नकदी ले गए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates