Monday, 20 April 2015

मकान की छत गिरी


हादसे के समय घर में किसी के मौजूद नहीं था
बीकानेर। जिले की प्रताप बस्ती में रविवार को एक मकान के एक कमरे की छत गिर गई, गनीमत यह रही कि हादसे के समय घर में किसी के मौजूद नहीं था। जिस कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा प्रताप बस्ती निवासी राकेश चांगरा के मकान में हुआ। छत गिरने से कुछ समय पहले तक उसकी पांच बेटियां और एक लड़का कमरे में ही बैठे थे। बच्चों के कमरे से निकलते ही छत से प्लाटर गिरने लगा। इससे पहले कि घर वाले कुछ समझते कमरे की छत पट्टियों सहित नीचे आ गिरी। छत गिरने की जोरदार आवाज के कारण आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद घर को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा सा लगा गया। लोगों का कहना है कि उन्हें एक बारगी तो लगा कि कहीं भूकंप तो नहीं आ गया। लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। छत गिरने से पहले ही सभी लोग घर से बाहर निकल गए थे।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates