जयपुर। वीकेआई थाना इलाके में स्थित एक फैक्ट्री से चोर लाखों का समान ले फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वीकेआई स्थित हाईटेक एग्रोइंडस्ट्रीज में चोरी हो गई है जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए और उनकी फुटेज देखी। घटना के बाद पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी थी लेकिन कोई सुराग नहीं निकला वही पुलिस मामले में जांच कर रही है।

0 comments:
Post a Comment