जयपुर। रपुलिस और प्रशासन के सहयोग से राज्यभर में अक्षया तृतीया के अवसर पर कई बाल विवाह रोके गए। राजधानी जयपुर में ही करीब आधा दर्जन कार्रवाईयां कर प्रशासन ने बाल विवाह रूकवाए। सांगानेर में जिला प्रशासन ने गुर्जरों की तलाई में तीन बाल विवाह रुकवाए और परिजनों को पाबंद किया।
जवाहर सर्किल के पास नाकी की ढाणी में भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। शास्त्री नगर क्षेत्र में भी बाल विवाह होने की सूचना पर प्रशासन ने समझाइश कर बाल विवाह रूकवाया। प्रतापगढ़ जेल में बद एक कैदी की गुहार पर पुलिस ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री का बाल विवाह की शिकायत के बाद उसे रूकवाया। वहीं राजसमंद की कुरंज पंचायत के कानाखेडा गांव में 8वीं की छात्रा ने प्रशासन से उसकी शादी रूकवाने की गुहार कर जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वर-वधू पक्ष क ो विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया। रानीवाड़ा एसडीएम निसार खान ने दो लड़कियों का बाल विवाह रूकवाया। दौसा के बांदीकुई के सुधारनपाडा में बाल विवाह की सूचना
मिलने पर तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची और 2 लड़कियों का बाल विवाह रूकवाया। वहीं झालावाड़ के भवानीमंडी की इन्दिरा कॉलोनी में नाबालिक का बाल विवाह रुकवाया। एक अनय कार्रवाई में कोटा की इटावा पचायत में ग्राम कारजोदा व दूंग्राली में भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर इसे रकवाया गया।

0 comments:
Post a Comment