पुलिस के अनुसार शनिवार को सवेरे करीब साढे नौ बजे रीको बगरु रोड अनुपम विहार के पास मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक भूखंड के पास महिला का शव का पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आसपास मौजूद लोगों से शव की शिनाख्तगी करवाई लेकिन सफलता नहीं मिली।
हत्या कर फेंका शव
युवती की शिनाख्तगी नहीं हो पाने की वजह से पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने युवती की हत्या कर शव को किसी वाहन के जरिए यहां लाकर सूनसान जगह देखकर बीती रात को फेंक दिया। पुलिस आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों से रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के बारे में पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
हत्या में परिचित का हाथ
युवती के शरीर पर सारे गहनों की मौजूदगी हत्या की वजह लूट नहीं होने की आशंका को बता रही है। पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल में रेप की पुष्टि से इनकार किया है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि इस वारदात को किसी नजदीकी रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया है। वारदात में आरोपी ने महिला की लुगड़ी का ही इस्तेमाल किया है। ऐसे में हत्या की सुनियोजित तरीके से नहीं की गई प्रतीत होती। मामले में मौके के अलामातों को देखते हुए हत्या कही वजह प्रेम-प्रसंग से जोड़कर मानी जा रही है।
0 comments:
Post a Comment