Saturday, 25 April 2015

घरों में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट

 बिजली के कई उपकरणों में लगी आग 
सीकर। जिले के नीमकाथाना सदर इलाके में स्थित एक गांव में डीपी जलने से घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ पड़ा। जिस कारण घरों में लगे पंखों में आग लग गई और कई बिजली के उपकरण जल गए।
 जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात इलाके में स्थित जस्सी का बांस गांव के डीपी में जलने के कारण गांव के घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड पड़ा। जिस हादसे में कई घरों के पंखों में आग लग गई और बिजली के कई उपकरण जलकर राख हो गए। अधित्याधिक वोल्ट के कारण बिजली से चलने वाले कई उपकरण जैसे टीवी, फ्रिज सहित अन्य कई सामान फूं क गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति करंट के सपर्क में नहीं आया। जिस कारण इस हादसे में किसी तरह की काई जनहानि नहीं हुई।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates