Saturday, 25 April 2015

रेलवे में नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

जयपुर। रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला वैशाली नगर थाना इलाके में सामने आया जहां पर एक युवक के साथ रेलवे में टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपए हड़प करने का  मामला सामने आया है। पीडि़त ने परेशान होकर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि अशोक नगर पुरानी चुंगी निवासी अमित पारीक कुछ दिन पहले नरेंद्र कुमारी तिवाड़ी नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया था। उसने कहा कि उसकी रेलवे के अधिकारियों से पहचान है और वह उसकी नौकरी रेलवे में लगा सकता है। उसके बाद आरोपी ने उसे दिल्ली के एक होटल में रेलवे के एक दो अधिकारियों से मिलवाया। इसके बाद पीडि़त जयपुर आ गया। यह आकर पीडि़त ने ठग की बातों में आकर उसे टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी को दो किस्तों में 10 लाख रुपए और अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र दे दिए। उसके बाद से ही आरोपी का मोबाइल बंद आ रहा है। उसने आखिर में परेशान होकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates