Saturday, 25 April 2015

शादी की रात लुटेरी दुल्हन जवर-नकदी लेकर फरार

आरोपी युवती के खिलाफ दर्जनों मुकदमे
अजमेर। शादी के नाम पर युवकों को लूटने वाली एक दुल्हन शहर के एक रईस कुंवारे युवक से शादी रचाकर जेवर और नकदी जेवर लेकर रफू चक्कर हो गई। आरोपी युवती कोटा निवासी नेहा ने पहले तो अजमेर के युवक विनोद बिसला को अपने चुंगल में फ ांसाया और शादी की लेकिन शादी के अगले दिन ही वह घर से जेवरात और गहने लेकर फरार हो गई।
पीडि़त युवक ने अजमेर के क्लार्क टॉवर थाने में शातिर नेहा और उसके भाई-भाभी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़त का आरोप है कि नेहा ने उससे शादी के नाम पर 90 हजार हड़प लिए। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि नेहा करीब 15 युवकों को शादी के नाम पर उनसे करीब 40 लाख रुपए ठग चुकी है। कोटा के कई थानों में नेहा के खिलाफ  कई मामले दर्ज है। कोटा पुलिस के लिए नेहा मोस्ट वांटेड बन गई है।

कई शादियां कर चुकी युवती
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नेहा कोटा के विज्ञान नगर में रहती है। लोगों से शादी कर अब तक 40 लाख रूपए हड़प चुकी है। शातिर नेहा के लिए शादी जैसे पवित्र बंधन की कोई अहमियत नहीं है। कोटा की मोस्ट वांटेड ने अब तक बहुत शादियां की हैं। शातिर नेहा के गिरोह के चुंगल में फं से अजमेर के पाल निवासी 40 वर्षीय विनोद से हुई वारदात की करतूत सामने आई है। विनोद ने बताया कि जनवरी माह में उसने अखबार में शादी के लिए इश्तियार दिया था। 12 मार्च को उसके पास कोटा से युवती का फ ोन आया। फोन पर युवती ने खुद को बोर खेड़ा निवासी नेहा बताया। नेहा ने फ ोन पर खुद को अनाथ बताया और विनोद से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद नेहा उससे बातचीत करती रही। नेहा ने विनोद को कोटा बुलाया और कहा कि उसका आज जन्मदिन है। पीडि़त ने बताया कि नेहा के मीठी बातों में आकर वह पहले उसके साथ बोरखेड़ा गया और कोटा के करणी माता मंदिर में ले गई जहां नेहा ने मांग में सिन्दूर लगाकर और पायजेब और मंगलसूत्र पहनकर शादी की औपचारिकता पूरी कर ली। शादी के बाद ही उसने ने विनोद से 25 हजार नगद और 10 हजार रूपए का एक मोबाइल ले लिया। इसके बाद वह उसके साथ अजमेर आ गई। विनोद ने बताया कि अजमेर आने के एक घंटे बाद ही यह कह कर वह चली गई कि उसके दूर के भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। नेहा ने विनोद से 70 हजार रूपए और हड़प लिए और फरार हो गई।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates