अजमेर। जिले के नोसर गांव के प्राइवेट बस स्टैंड के पास एक युवक ने कुए में मौत की छलांग लगा दी। युवक की शराब की लत को छुड़वाने के लिए परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती करवाया था। लेकिन शराब के नशे की तलब से वह वहां से भाग गया और कुएं में छलांग लगा दी।
घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पूरा गांव कुएं के पास जमा हो गया। पुलिस को सूचना देकर लोगों ने अपने स्तर पर कुए में अधेड़ को काफ ी तलाशने की कोशिश की। करीब 2 घंटे के बाद कुए से अधेड़ का शव बाहर निकाला गया। मृतक नोसर गांव निवासी राजा राम के रुप में पहचान हुई है।
पुलिस के अनुसार राजा राम गांव में मजदूरी करता था और शराब की लत का शिकार था। जिसके कारण सारा परिवार परेशान था। राजाराम के चार बेटियां और 2 बेटे हैं। पूर्व में राजाराम जेएलएन हॉस्पिटल के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। मगर शराब की बुरी लत की वजह से वह कल ही केंद्र से बिना बताए घर आ गया। शनिवार सुबह राजाराम घर से निकला।

0 comments:
Post a Comment