Saturday, 25 April 2015

6 साल की मासूम से दरिंदे ने किया दो बार बलात्कार

पुलिस के हत्थे चढ़ा वहशी 
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र के गौरीर गांव में टेंट में मजदूरी का काम करने वाले एक हैवान ने 6 साल की एक मासूम क ो दो बार हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए इस कामांध शैतान को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी कक्षा में पढऩे वाली मजदूर दंपती की इस लाडली के  साथ जबरने बलात्कार किया।

आरोपी बिशन उर्फ  बुलवा(30) ने हनुमान जयंती के दिन 4 अप्रेल को पहली बार बच्ची को टॉफ ी का लालच देकर एकांत स्थान पर बने पशुओं के बाड़े में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्चों को डरा धमका कर चुप रहने को कहा। बच्ची घटना के बाद खामोश रही जिसके कारण आरोपी का हौंसला बढ़ गया। उसके बाद आरोपी ने 17 अप्रेल को एक बार फि र बच्ची को एकांत स्थान ले गया और एक बार फि र बलात्कार किया। इस बार भी बच्ची को डराया धमकाया गया। लेकिन बच्ची से परिजनों को उसके शरीर में होने वाली पीड़ा से अवगत करवाया लेकिन परिजनों ने सामान्य तकलीफ  समझ कर ध्यान नही दिया।
 मासूम के साथ दो बार हुई बलात्कार की घटना से पीडि़त डरी सहमी रहने लगी। 22 अप्रेल को आरोपी टेंट का सामान रखने एक बार फि र मासूम के घर जा पहुचा तो मासूम डर गई और रोने और चीखने लगी। अचानक हुई घटना से परिजन कुछ समझ पाते आरोपी मौके से फरार हो गया उसके बाद बच्ची की मौसी ने बच्ची को शांत करवाया और उससे सारी घटना की जानकारी ली। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की इुर्द दरिंदगी के बारे में परिजनों को बतलाया जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर खेतड़ी थाने पहुंचे। खेतड़ी थानाधिकारी कैलाशचन्द्र गुर्जर ने बच्ची से पुछताछ की तो पुलिस भी सकपका गई। पीडि़ता और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  पोस्को एक्ट सहित 376 का मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल करवाया।
 पूरे मामले की जांच डीवाईएसपी पूनमसिंह बिश्नोई को सौंपी गई। इस संबध में पुलिस ने बिना देरी किये आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये टीम तैनात कर दी और शु्रकवार देर रात पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates