Saturday, 25 April 2015

एटीएम लूटने का प्रयास विफल

दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढे, दो मौके से फरार 
देशी कट्टा समेत 14 जिंदा कारतूस बरामद 
झुंझुंनू। जिले के नवलगढ़ थाना इलाके में शुक्रवार रात चार बदमाशों ने इलाके में स्थित एक बैंक एटीएम को लूटने का प्रयास किया। लेकिन तोडफ ोड़ की आवाज सुनकर पड़ोसी ने इसकी सचूना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एटीएम लूट का प्रयास  करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दो लुटेरे मौके से फ रार होने में कामयाब हो गए। वारदात के समय एसबीबीजे के इस एटीएम में 25 लाख 81 हजार 800 रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने बदमाशों के पकडऩे के लिए आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी करवाईए लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
थानाधिकारी गोपीराम बाजिया ने बताया कि झुंझुंनू रोड स्थित नवलगढ़ बस स्टेण्ड के पास एसबीबीजे बैंक का एटीएम लगा हुआ है। बीती रात करीब 3 बजे चार लुटेरों ने इस एसबीबीजे बैंक के एटीएम पर धावा बोल दिया और एटीएम से तोड़कर रुपए निकलाने का प्रयास करने लगे। तोडफ ोड़ की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम लूट का प्रयास करते ओरिया(उत्तर प्रदेश)निवासी राहुल कुमार(40)और मुकेश (38) को गिरफ्तार कर मौके से एक देशी कट्टाए 14 जिंदा कारतूस और एटीएम तोडऩे के कई औजार बरामद किए है । थानाधिकारी के बताया कि वारदात में शामिल दो लुटेरे कैलाश और लक्ष्मण पुलिस को देखकर मौके से फ रार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी करवाई थी लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से उनके साथियों और अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी ने बताया कि वारदात के समय एसबीबीजे के इस एटीएम में 25 लाख 81 हजार 800 रुपए रखे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को धर दबोचा। जिस कारण एटीएम में रखे रुपए सुरक्षित है। पुलिस ने बैंक प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates