Saturday, 25 April 2015

बूंदी में सेना के ट्रक टक्कर मारी कार को

तीन महिलाओं सहित पांच की मौत
सभी मृतक सांगानेर के रहने निवासी थे
बूंदी। जिले के सदर थाना इलाके में स्थित रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार  सुबह सेना के ट्रक ने जयपुर से कोटा की ओर जा रही नैनो कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई वहीं एक बालक घायल हो गया । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल अस्पताल में भर्ती करवाया।


 थाना प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि हादसा  सुबह करीब साढे आठ बजे बूंदी रेलवे स्टेशन के निकट बनी पुलिया के पास हुआ। इसमें जयपुर से कोटा जा रहा राधेश्याम और अब्दुल रशीद का परिवार तबाह हो गया। पुलिस ने बताया कि जयपुर निवासी राधेश्याम और अब्दुल रशीद के परिवारजन कोटा में परिचित की मौत होने पर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान सुबह पुलिया के निकट सामने से आ रहे सेना के ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनकी नैनो कार के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नैनों कार ेक परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार राधेश्याम तथा उसकी पत्नी नम्रता, रसीदन बानो पत्नी मंजूर अहमद, फ ातिमा बानो पत्नी अब्दुल रशीद और अरमान पुत्र अब्दुल रशीद की मौके पर ही मौत हो गई। रसीदन बानो फ ातिमा बानो की सास थी। हादसे में राशीद का दूसरा पुत्र रेहान छिटककर दूर जा गिरा जिसके कारण उसके भी गंभीर चोटें आई है। टक्कर इतनी भंयकर थी कि हादसे में बाद कार पूरी तरह ट्रक में घुसी हुूई थी और क्षतिग्रस्त व चकनाचुर थी। जिसे देख यह लक रहा था कि हादसा खाक्य ही खतरनाक था।
 पुलिस के अनुसार घायल तीन वर्षीय मासूम रेहान को बूंदी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार मासूम जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।

दो परिवार हादसे में तबाह
जयपुर के सांगानेर इलाके में रहने वाले राधेश्याम और अब्दुल रशीद के परिवारजनों को घटना की जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों में शोक की लहर छा गई।
 इस भीषण हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई व जिसके चलते हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया । सूचना मिलने पर पुलिस ने करीब दो घटों के कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates