तबीयत खराब होने पर कराया था अस्पताल में भर्ती
जयपुर। लालकोठी थाना इलाके में स्थित केन्द्रीय कारागृह में धोखाधड़ी के आरोप में सजायाफ्ता एक कैदी की खराब सेहत के चलते मौत हो गई। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना थाने को दी । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार केन्द्रीय कारागृह में धोखाधड़ी के आरोप में सजा काट रहा कैदी रामलाल(62) पुत्र सुरजाराम निवासी गांव पीपलोदा का बास खण्डेला सीकर की अचानक तबियत खराब होने पर जेल प्रशासन ने उसे एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। कैदी की मौत हो जाने के बाद जेल प्रशासन में हडकम्प मंच गया और सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली। फि लहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसडीएम पूर्व को सौंप दी है।

0 comments:
Post a Comment