Saturday, 25 April 2015

क्लोनिंग के जरिए निकाले 8 हजार रुपए

जयपुर। मोती डूंगरी थाना इलाके में एक युवती के पास एटीएम कार्ड होने के बावजूद साइबर ठग ने क्लोनिंग के जरिए उसके खाते से 8 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। पीडि़ता को रकम निकासी की जानकारी का पता मोबाइल पर आए मैसेज से चला। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जिस एटीएम से रुपए निकाले गए हंै वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से फु टेज खंगाल रही है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि कुमारी  मोहनी निवासी हाल किराएदार गणेश कॉलोनी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया कि उसके पास मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके मण्डी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम  से किसी ने उसके खाते से आठ हजार रुपए की नकदी निकाली है जबकि उसका एटीएम स्वयं के पास था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जिस एटीएम से रुपए निकले है वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाल रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates