अजमेर। जिले के भांवता के एक सरकारी स्कूल में गुरू से हैवान बने एक अध्यापक ने स्कूल में नौवीं कक्षा में पढऩे वाली एक शिष्या के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा ने दरिंदगी की दास्तान परिजनों को बतलाई। घटना के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार पीसांगन के करीब भांवता गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने नौवीं कक्षा मे पढऩे वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
पीडि़ता के मुताबिक शिक्षक सुभाष चौधरी उसे बहला-फुसला कर ले गया था।
इसके बाद गुरुवार शाम वह बालिका को कार में बैठाकर वापस गांव छोड़ गया। शनिवार को स्कूल में पहुंचने पर ग्रामीणों ने शिक्षक की जमकर धुनाई की। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment